Back to Library

Pyare Masiha Tu Hai Mera

Category: WorshipLanguage: HindiKey: G
INTRO / MUSIC

प्यारे मसीहा तू है मेरा

जीवन सहारा और आसरा

मेरे लिए तू क्रूस पर मरा

कैसा अनोखा ये प्यार तेरा

VERSE 1

दुनिया की महफ़िल में मैं था खोया

अंधियारा सारा जीवन था मेरा

पापों के सागर में नैया डूबी थी

अब तो किनारा मुझे मिल गया

VERSE 2

सोचा था मैंने ये जीवन मेरा

बेकार का है ग़म से भरा

आने से तेरे है आई बहार

जीने का मक़सद मुझे मिल गया सामाजिकविज्ञान

VERSE 3

तेरी मोहब्बत का मैं हूँ गवाह

बाहों में अपनी दी मुझको पनाह

कैसे भूलूं तेरी कुर्बानियाँ

कर न सकूँगा मैं कर्ज़ अदा

Related Songs